प्रशिक्षण दिया जाना सरकार की महत्वपूर्ण कार्यों में से एक: विधायक विनोद सिंह
गिरिडीह: जिला अंतर्गत बगोदर प्रखंड सभागार में निर्वाचित वार्ड सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से आरंभ हुआ। जिसका उद्घाटन बगोदर विधायक विनोद सिंह, प्रमुख बगोदर आशा राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं एएफसी की राज्य कंसल्टेंट रिचा चौधरी ने स्युंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बताया गया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में सभी वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था से अवगत कराते हुए जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अवसर पर बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा की यह झारखंड सरकार पंचायती राज विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जाने से सशक्त ग्राम बनेगा तथा पंचायतों के विकास तीव्र गति से होगा पूरे प्रखंड में वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाना है।
वहीं प्रमुख आशा राज ने कहा कि भारत सरकार की योजना है या राज्य सरकार की, आप सबों के कंधों पर जमीन में योजना शत् प्रतिशत उतरे, साथ ही ग्राम सभा को मजबूत करना आपसबों की जिम्मेदारी है।।।आप हमेशा अपने हक के लिए आगे आएं।यह अधिकार आपको 73 वां संविधान संशोधन के अनूरूप यह अधिकार मिला है।।
इस दौरान उपप्रमुख हरेंद्र सिंह ने कहा कि आप अपने अधिकार को समझिये। संविधान ने यह अधिकार दिया है।आप ग्राम सभा की महत्ता को समझिये।और मुखिया, उपमुखिया के साथ मिलकर काम कीजिए। आपसबों के लिए प्रखंड पंचायत, जिला पंचायत भी है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख आशाराज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंलाधिकारी, पंचायती राज प्रशिक्ष सुजीत नायक ,धीरज, बालेश्व, सुरेंद्र वर्मा, वार्ड सदस्य नजीर सुबुल गोराई, वार्ड सदस्य मंजू देवी, चपला देवी,जगनाथ महतो, लालू रजवार, अनिता देवी, प्रदीप महतो, संजय कुमार महतो, अब्दुल मोकिन अंसारी, मोहम्मद जमीलुद्दीन अंसारी , बिमला देवी, त्रिपुरारी पांडेय, आदर्श कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।