Karam festival celebrated with joy in Mahamaya Tungri of RamgarhKaram festival celebrated with joy in Mahamaya Tungri of Ramgarh

रामगढ़: प्रसिद्ध महामाया टुंगरी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करम पर्व धूमधाम से मनाया गया। करम पेड़ की डाल लगाकर पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना की गई। बहनों ने भगवान शिव, पार्वती और गणेश से भाईयों के लंबी आयु की कामना की।

अवसर पर मुख्य कथावाचक बीएन ओहदार ने कहा कि करम पर्व भाई-बहनों का पवित्र पर्व है। जो सीधे तौर पर प्रकृति संस्कृति से भी जुड़ा है। यह भाई-बहनों के पारस्परिक स्नेह और झारखंड की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। वहीं आजसू नेता मनोज कुमार महतो ने कहा कि करम पर्व पर बहनें अपने भाईयों की लंबी आयु के लिए दिनभर उपवास रख शाम में करम पेड़ की डाल पूजा करती हैं। दूसरे दिन करम की डाल का विसर्जन किया जाता है।

मौके पर अरविन्द कुमार महतो,  बासुदेव महतो, भोला महतो, बीरबल महतो, सीताराम महतो, सुरेश महतो, मुकेश महतो, शीतल प्रसाद, नुनुलाल महतो, झलकदेव महतो, टिकेन्दर महतो, भुनेश्वर महतो, महेन्द्र महतो, जोगेंद्र महतो, डालचंद ओहदार, ईश्वर महतो, सुनील महतो, गोपाल महतो सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!