भुरकुंडा (रामगढ़): चिकोर गांव में मंगलवार को सोहराय डायर जतरा मेला समिति के तत्वावधान में भव्य मेला लगा। जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। इससे पूर्व सुबह 10 बजे पाहन शनिचर गंझू की अगुवाई में सोहराय पूजा की गई। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर बाद मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।

अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। खोड़हा नृत्य-संगीत से रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वहीं मेले में बच्चे खेल-खिलौनों और खाने-पीने की वस्तुओं का खूब आनंद उठाते दिखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी मनोज राम, रामफल बेदिया, दिलीप दांगी, धनंजय यादव, प्रमुख कौशल्या देवी, सीताराम मुंडा एवं हरिलाल बेदिया सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अवसर पर मेला समिति ने पारंपरिक रूप से अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाबाबू मुंडा ने की, जबकि संचालन देवशरण मुंडा वीरेंद्र करमाली ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजाबाबू मुंडा, सचिव राजेंद्र गंजू, कोषाध्यक्ष अशोक बेदिया, उपाध्यक्ष विजय तुरी, सह सचिव आसमानी गंझू, उमेश गंझू, उपकोषाध्यक्ष शिवलाल गंझू, देवनारायण गंझू सहित राजू मुंडा, सुरेश तुरी, शनिचर गंझू, प्रेमलाल बेदिया, जोगेश्वर बेदिया, शंकर तुरी, चरकू गंझू, मनोज, कामेश्वर, बहादुर, देवानंद, नंदलाल तुरी, जितेंद्र बेदिया, श्रवण तुरी, जगनरायण बेदिया सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।

