Hazaribagh District Kho-Kho Association held a meeting regarding sub-junior competition.

हजारीबाग: जिला खो- खो संघ की बैठक स्थानीय इंद्रलोक टटॉवर में सोमवार को अध्यक्ष करण जायसवाल की अध्यक्षता में हुई।  जिसमें आगामी आठ नवंबर से आयोजित होने वाली द्वितीय जिला स्तरीय सब जूनियर खो- खो प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 वर्ष से कम उम्र के जो भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे 8 नवंबर 2023 दिन बुधवार को प्रातः 8:30 पर हजारीबाग स्टेडियम कर्जन ग्राउंड में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ संपर्क कर सकते हैं।

बताया गया कि प्रतियोगिता के संबंध में विशेष जानकारी के लिए प्रतिभागी हजारीबाग जिला खो-खो संघ के समीर अम्बाष्ठा 9113466411, रौशन मरांडी 9801358221, सुशांत कुमार 7209179856 और दीपक कुमार 8936012273 से संपर्क कर सकते हैं।