औद्योगिक प्रतिष्ठानों में चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी
रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला रामगढ़ कमेटी की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू और संचालन पूर्व जिला प्रवक्ता संतोष कुमार ने किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और भावी कार्यक्रमों को लेकर निर्णय लिए गए। इस दौरान कल 4 नवंबर जिले के सभी बूथों पर SIR को लेकर होने वाली बैठक में पार्टी के बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति अनिवार्य की गई। इसके साथ ही आगामी 27 नवंबर को लुकैयाटांड़ में शहीद सोबरन सोरेन का शहादत दिवस की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। सीसीएल की भुरकुंडा परियोजना में विस्थापितों और प्रभावितों के रोजगार और अन्य मांगों पर जोरदार तरीके से आंदोलन करने की रणनीति तय की गई।
बैठक में सोमर मुर्मू, क्यूम अंसारी, राजेंद्र बेदिया, उदय मालाकार, कमलेश पांडेय, गीता देवी, रेणु देवी, अरुण बनर्जी, जावेद आलम, सुशील कुमार, नरेश हांसदा, अजय भोगता, ठाकुर दास महतो, मंतोष सिंह, जग्गू करमाली, बिराजो देवी, सकलदेव करमाली, किशोर मोदक, अखलेश यादव, बलदेव मुर्मू, बशीर अहमद, आजाद राय, सूरज मांझी, संजय मांझी, सुरेश मुंडा, भोला गंझू, अशोक टुडू, अजय सोरेन, गुड्डू कुमार, कर्मचंद मुर्मू, बबलू मुर्मू, मो. सकलेन, बंटी कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


