Prime Minister will arrive in Khunti on Tribal Pride Day

खूंटी: आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खूंटी आगमन होगा। जहां वे धरती आबा भगवान बिरसा  की जन्मस्थली उलिहातू में श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनजातीय गौरव दिवस पर जनसभा में भी शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के निमित्त सोमवार को खूंटी जिला भाजपा कार्यालय परिसर में भाजपा की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, नवीन जायसवाल, समरी लाल, कोचे मुंडा, डॉ. प्रदीप वर्मा, बाल मुकुंद सहाय सहित अन्य उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समाज के उत्थान और मान-सम्मान के लिए समर्पित हैं। जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड के महान सपूत बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने प्रधानमंत्री उलिहातू आ रहे हैं।  अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड राज्य का गठन किया। आज भाजपा उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है। खूंटी में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बैठक का संचालन आदित्य साहू और धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मण बड़ाइक ने किया। बैठक में सुबोध सिंह, शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, रीता मिश्रा, मुनेश्वर साहू, काजल प्रधान, सुबोध सिंह, अशोक बड़ाइक, राजीव रंजन मिश्र, शोभा यादव, रमेश सिंह, राजेंद्र केशरी, केके गुप्ता, वरूण साहू सहित सैंकड़ों कार्यकता उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!