Shankhnaad competition organized in DAV Urimari

बड़कागांव: डीएवी उरीमारी में शंखनाद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई। पहले ग्रुप में कक्षा छठी- सातवीं तथा दूसरे ग्रुप में कक्षा आठवीं-नौवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागी बच्चों ने अपने-अपने घर से विविध प्रकार एवं आकर के शंख लाएं एवं शंखनाद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा शंख ध्वनि से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। 

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार राय ने वैदिक संस्कारों से सुसज्जित तथा वैज्ञानिक प्रगति की आधुनिकता से युक्त डीएवी की प्रगति के चरण का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि डीएवी उरीमारी महात्मा हंसराज एवं महान आर्य पुरुषों के बताए मार्ग पर लगातार चल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक असीम घटक, राहुल कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!