Husband killed wife with sharp weapon

रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र के पाली गांव में बुधवार को एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से कई वार कर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतो देवी(लगभग 45वर्ष) घर में अकेली थी। इस बीच मुखदेव बेदिया धारदार हथियार लेकर घर में घुसा और पत्नी पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान कोतो देवी की चीख सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते आरोपी मुखदेव बेदिया जंगल की ओर भाग निकला।

मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं मुखदेव बेदिया का पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे घरेलु विवाद और मनमुटाव बताया जा रहा है। आरोपी के दो पुत्री और एक पुत्र है। वह सनकी प्रवृत्ति का भी बताया जाता है। इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

By Admin

error: Content is protected !!