बड़कागांव: हरली पंचायत भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पंचायत स्तरीय बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता शंकर भुईयां एवं संचालन रामसागर महतो ने किया। इस दौरान प्रखंड मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा हरली पंचायत कमेटी विस्तार किया गया।
जिसमें अध्यक्ष रामसागर महतो, उपाध्यक्ष रघुवीर कुमार दांगी, मनोज रवि, देवनारायण महतो, सचिव अशोक राम सयुक्त सचिव भेखलाल महतो, राजू भुईयां, राजू कुमार दांगी, संगठन सचिव जगदेव भुईयां, कोषाध्यक्ष जय शरण महतो, कार्यकारिणी सदस्य पार्वती देवी, मो. पुशनी, ममता देवी, सुलेखा देवी, माना देवी, सरिता देवी, किरण देवी, अनिल कुमार, बुधन भुईयां, संतोष कुमार, प्रसाद भुईयां, सूरज कुमार, मनोज कुमार,त्रविनीता देवी, लीला देवी, भुनेश्वर महतो, जसोदा देवी, चंपा देवी, बसंती देवी, अंजू देवी आदि लोगों को बनाया गया।
बैठक में संजय सिंह के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का पत्ता देखकर सम्मानित किया गया। संजय सिंह ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा एक आंदोलनकारी पार्टी है। इस पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। जो जितना कार्य करता है वह उतना आगे बढ़ते ही जाता है।
मौके पर प्रखण्ड मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह, इंद्रदेव राम, शंकर भुईयां, रामसागर महतो, राजू कुमार दांगी, रघुवीर महतो सहित कई उपस्थित थे।