बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी में रंगोली, दीया सज्जा और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग से कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता हुई।
जिसमें कक्षा 1 से प्रियंका कुमारी, कक्षा 2 से समर गंझू, कक्षा 3 से नामिता सोरेन, कक्षा 4 से निक्की कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 5 से 7 तक के बच्चों के लिए दीया प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा 5 से आराध्या कुमारी, कक्षा 6 से चांदनी कुमारी, कक्षा 7 से अंजली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 से 10 तक के बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा 8 से सलोनी एंड ग्रुप, कक्षा 9 से खुशबू एंड ग्रुप और कक्षा 10 से संगम एंड ग्रुप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मौके पर विद्यालय के सचिव गोपाल यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में कला के प्रति काफी रुझान देखने को मिलती है तथा बच्चें काफी उत्साहित भी नजर आए। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, निदेशक अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी, अर्जुन साव, नवीन पाठक, सीमा श्रीवास्तव, सरिता गयासेन, रीतू कुमारी, राधिका, ललन कुमार, रंजीत, अनिता, रंजीत कुमार, प्रियंका सिंह, रेणु, शालिनी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।