रांची: उत्तराखंड में निर्माणाधीन टनल के अंदर हुई दुर्घटना में फंसे झारखंड के 15 श्रमिकों की मदद के लिए तीन सदस्यीय टीम रवाना हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर झारखंड के श्रमिकों के बचाव और राहत कार्य के लिए टीम भेजी गई है। जो श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के साथ समय-समय पर अद्यतन स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।

बताते चले कि उत्तराखंड के उतरकाशी में ब्रह्मकमल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच निर्माणधीन टनल में हुई दुर्घटना में तकरीबन 40 मजदूर फंस गये हैं। जिनमें 15 मजदूर झारखंड के बताये जाते हैं। उत्तराखंड प्रशासन टनल में मलबा हटाने के साथ ही राहत और बचाव कार्य में लगी है। हालांकि श्रमिकों का अबतक बचाव नहीं हो सका है। खबर लिखे जाने तक 15 मीटर हिस्से से मलबा हटाया गया है। 

By Admin

error: Content is protected !!