Husband absconds after strangulating his wife to deathमृतका की फाइल फोटो

रामगढ़: थाना क्षेत्र के सिरका में पति द्वारा पत्नी गला घोंटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। हत्या के बाद से पति सुनील सिंह फरार बताया जा रहा है। जबकि पुलिस ने मृतका सावित्री देवी (23वर्ष) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना को लेकर मृतका सावित्री देवी की मां ने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर दामाद सुनील सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुनील सिंह पिता बीएन सिंह तोपा निवासी इनदिनों अपने ससुराल सिरका मुंडा पट्टी बस्ती में रह रहा था। बीते बुधवार की करीब 12 बजे सुनील ने ससुराल वालों को सावित्री के बेहोश होने की बात कही। आननफानन में स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया। जिससे जांच के उपरांत सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। घरवाले कुछ समझ पाते तबतक सुनील सिंह फरार हो चुका था। ससुराल पक्ष के अनुसार आपसी विवाद के बाद सुनील ने सावित्री की गला घोंटकर हत्या कर दी है।

मृतका की मा ने हत्यारोपी दामाद सुनील सिंह दूसरी लड़की से अवैध संबंध और तीन लाख रुपयों के लिए सावित्री को प्रताड़ित करते रहने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि सावित्री रामगढ़ के रिलायंस स्मार्ट में काम करती थीं। जबकि सुनील किसी ठेकेदार के अधीन काम करता था। इधर, हत्याकांड को लेकर रामगढ़ पुलिस छानबीन में जुट गई है।

By Admin

error: Content is protected !!