राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : सोना राम मांझी
बड़कागांव: पोटंगा पंचायत में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की पंचायत स्तरीय बैठक सूरज बेसरा की अध्यक्षता और जीतन मुंडा के संचालन में हुई । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य सोना राम मांझी, मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह, संजय करमाली, संजय भुईयां, विशेश्वर राम, रेशमी टुडू इंद्रदेव राम, मोहन सोरेन के द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारी को फूल माला पहनकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का पट्टा देकर स्वागत किया गया।
अवसर पर पोटंगा पंचायत की नवगठित कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष रविंद्र सोरेन, उपाध्यक्ष राजेंद्र गंझू, बिरसा हेंब्रम, दिनेश मुंडा, सचिव विनोद हेंब्रम, संयुक सचिव अजय करमाली, अजय बेसरा, विजय सोरेन, संगठन सचिव, सत्यनारायण बेदिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोरेन को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य अजय मरांडी, बंसी मुर्मू ,सुखराम बेसरा, राजू बेसरा,विनोद बेदिया, दशरथ बेदिया, शंभू लाल बेदिया, बाबू गंजू पंकज हेंब्रम पप्पू लाल मांझी ,उषा देवी, अनीता हसदा, अनीता देवी, तालो किस्कू,महावीर बेसरा, प्रेम सोरेन, अर्जुन मुंडा, उदन सोरेन, गणेश उरांव, बरनाबास टुडू, आदि लोगों को बनाया गया।
मौके पर सोनाराम ने कहा कि हेमंत सोरेन के द्वारा चलाई जा रही अबुआ आवास सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। कहा कि झामुमो एक आंदोलनकारी पार्टी है। अलग राज्य निर्माण के लिए संघर्ष में झामुमो ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। वर्तमान में झामुमो की सरकार राज्य का सर्वांगीण विकास कर रही है।
बैठक में गोपाल मांझी, रमेश हांसदा, संतोष कुमार प्रजापति, साहिल हेंब्रम, धनीराम मांझी,कुलेश्वर मुंडा, अजय गंझु, किशोर करमाली, मुकेश मुर्मू , दीपा मांझी, रघु मांझी, मंगरा मांझी, राखी महतो, संजय मांझी, गणेश कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।