50 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, 1243 रहे अनुपस्थित
रामगढ़: झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 शनिवार को रामगढ़ जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था के बीच जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा ली गई।
पहली पाली में 13 हजार 734 अभ्यर्थियों में से 12 हजार 851 उपस्थित हुए, जबकि 883 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 6 हजार 559 में से 6 हजार 199 अभ्यर्थी शामिल हुए और 360 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 20 हजार 293 अभ्यर्थियों में से 19 हजार 50 ने परीक्षा दी, जबकि एक हजार 243 अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर सभी केंद्रों पर विधि व्यवस्था, सुरक्षा, सीसीटीवी से निगरानी और तलाशी की व्यवस्था की गई थी। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने लगातार तैयारियों की समीक्षा की थी। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

