गिरीडीह: बनवासी विकास आश्रम, बगोदर के द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से मंझीलाडीह बगोदर में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यशाला में बच्चियों को बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी तथा बाल यौन शोषण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। मौके पर संस्था के ओमप्रकाश महतो ने कहा कि भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सबों की भागीदारी निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत की आंकड़ा को गौर करें तो प्रत्येक तीन लड़की की शादी में एक लड़की का बाल विवाह हो रहा है। जो बहुत ही चिंता का विषय है। लड़की की शादी का उम्र 18 वर्ष है लेकिन लड़कियों की शादी 16-17 साल में कर दिया जा रहा है। जिससे लड़कियों में एनीमिया के कारण मातृ शिशु मृत्यु दर में इजाफा हो रहा है। अभिभावक लड़का एवं लड़कियों का भविष्य जान बूझकर अंधकार में धकेल दे रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार दास, आशुतोष सिंह, संतोष ठाकुर, सुनीता देवी, रीना देवी, प्रेरणा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!