बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर शनिवार को आयोजित की गई। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी, विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मंडल, मुखिया कमला देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, राकोमयू के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली उपस्थित थे।
शिविर का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी ने कहा कि ग्रामीण सरकार द्वारा चलाई जा रहे योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। ग्रामीण प्रखंड और जिला कार्यालय में नहीं पहुंच पाते थे इसलिए सरकार की पहल पर अधिकारियों को अब गांव में पहुंचा दिया है ताकि ग्रामीण अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख सके और उनका समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके।
शिविर में कुल 346 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें अबुआ आवास योजना के तहत 220 आवेदन, आयुष्मान कार्ड के लिए दो आवेदन, जन्म प्रमाण पत्र के लिए चार आवेदन, राशन कार्ड संशोधन हेतु दो आवेदन, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए एक आवेदन, पेंशन के लिए पांच आवेदन, गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लिए 6 आवेदन, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए 12 आवेदन सहित कई आवेदन शामिल हैं।
शिविर के दौरान अतिथियों के द्वारा कई योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया। जिसमें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत पांच लाभार्थी ललिता कुमारी, सोनिया कुमारी, कविता कुमारी, प्रीति कुमारी को पांच-पांच हजार एवं खुशबू कुमारी को बीस हजार का प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत देवंती देवी, चांदमुनी देवी, पेडली देवी, लालमुनी देवी, कलावती देवी, सुशीला देवी, करमी देवी, फुल कुमारी देवी, पार्वती देवी को साड़ी दिया गया। शिविर में दस बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें तालो देवी, होपनी देवी, बुधनी देवी, गंगिया देवी, प्रभु मांझी, विमली देवी, पार्वती देवी, मुन्ना देवी, मानो देवी, गजाधर करमाली शामिल हैं।
वहीं जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया। जिसमें पूजा देवी, सुनीता देवी, मुटरी देवी, मंझली देवी, बसंती देवी, देवंती देवी, नमिता देवी, कोशिला देवी, कमली देवी सुनीता देवी, रूपा देवी, फुलमुनी देवी, उर्मिला देवी, चंदा कुमारी शामिल थे। जेएसएलपीएस की तरफ से कैश क्रेडिट लिकेज के तहत छह समूहों के बीच छह-छह लाख की राशि एवं सामुदायिक निवेश निधि के तहत तीन समूह के बीच पचास-पचास हजार रुपए की राशि दिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से एसओपी अजय कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना के खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, उरीमारी ओ पी प्रभारी बीरबल करमाली, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम साहू, उप मुखिया सतीश कुमार, डॉ जी आर भगत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष सिगू मांझी, सचिव रमेश किस्कू, वार्ड सदस्य बबीता देवी, सरस्वती देवी, फूलमति किस्कू, अफरीदा खातुन, शारदा देवी, लालमुनी देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, सुषमा श्रीवास्तव, सीतामुनी देवी, शांति देवी, फुलमुनी देवी, तेतरी देवी, आशालता देवी, सेविका उर्मिला देवी, साबी देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, लक्ष्मी देवी, सीताराम किस्कू, जतरू बेसरा, कंचन मांझी, मनु टुडू, अजय कुमार मिश्रा, दीपक कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे।