पीएम मोदी के आने के बाद देश में हुए व्यापक बदलाव: मनीष जायसवाल

हजारीबाग: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी और आंगो पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर कार्यक्रम पदाधिकारी विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए। अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को गैस चूल्हा व गैस सिलेंडर भी वितरित किया। मौके पर विधायक मनीष जायसवाल के हाथों नई तकनीक से निर्मित ड्रोन उपकरण के तहत कांडतरी गांव के खेतों में यूरिया का छिड़काव कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि 25 दिसम्बर से उलिहातू की धरती से प्रधानमंत्री ने संकल्प भारत यात्रा की शुरुआत की थी जो 25 जनवरी तक देश के कोने- कोने तक यह रथ पहुँचकर लोगों को जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं से अवगत कराने का कार्य करेगा। विधायक मनीष जायसवाल ने पीएम मोदी के आने के बाद देश में हुए व्यापक बदलाव को आधुनिक भारत के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बताया है ।

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, भाजपा नेता जयनारायण मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राम, महामंत्री इंद्र भूषण राम, सुमन गिरी, कांडतरी मुखिया पारसनाथ प्रसाद, बचनदेव कुमार, उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा, सुरेंद्र महतो, स्वरूप नारायण, मनीष पांडेय, शिबू मेहता, आंगों पंचायत के नीलम मिंज, हीरालाल साव, राजेश कुमार, शोभा देवी, शांति देवी, कविता देवी, द्रोपदी देवी, अर्चना कुमारी, राधा कुमारी, पूनम कुमारी, आशा देवी, पुष्पा देवी, सुलेखा देवी, किरण देवी, बीना देवी, प्रतिमा कुमारी, गुलची कुमारी, सविता देवी, मंजू कुमारी, प्रतिमा हांसदा, मुनिया देवी, बंधनी देवी, सोनिया देवी, अनीता देवी, कवित्री देवी सहित अन्य गणमान्य सैकड़ों लोग मौजूद रहें ।

By Admin

error: Content is protected !!