Netaji Jayanti celebrated in upgraded middle school Potanga

बड़कागांव: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटंगा में सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं के द्वारा सुभाष चन्द्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार दास ने कहा कि हमें सुभाष चंद्र बोस के जैसे वीर, साहसी, धैर्यवान एवं कुशाग्र बुद्धि होना चाहिए। उनके कुशाग्र बुद्धि के आगें अंग्रेजों को न जाने कितनी बार मात खानी पड़ी और हमें उनसे सीख लेनी चाहिए कि आजादी मांगने से नहीं छीनना पड़ता।
सहायक अध्यापक रोहित कुमार ने कहा कि हमें आजादी यूं ही कोई खैरात में नहीं मिला। इसके लिए न जानें कितनों ने अपनी प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि हमें उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलना चाहिए। हमें उनकी जीवनी से अनेक प्रेरणा लेते हुए जीवन में उतारने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में उमेश कुमार साव, नागेंद्र करमाली, अनिल कुमार पासवान, मीना कुमारी, सुमन कुमारी, मुस्कान कुमारी, कांति कुमारी, अमृता कुमारी, पूजा कुमारी, खुशी कुमारी, रोशनी कुमारी, सुमिता कुमारी, साहिल कुमार गंगा, रोशन करमाली, दीपक मुर्मू, आकाश मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।