रांंची: भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनाई गई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस  भारत के स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा और भारत माता के सच्चे सपूत थे।  भारतवासी उन्हें नेताजी के नाम से संबोधित करते थे। देश की आजादी के लिए उन्होंने आजाद हिंंद फौज की स्थापना की। वहीं महिलाओं के लिए आजाद हिंद फौज में झांसी की रानी रेजीमेंट की भी स्थापना की। देश हित में उनके बलिदान को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल सका।

उन्होंने कहा कि हम भारतवासी को नेताजी जैसे भारत माता के सच्चे सपूत के त्याग और बलिदान को हमेशा याद करेंगे। मौके पर आशीष शीतल मुंडा, जीवेश सिंह, मनोज सिंह, पंकज, संतोष श्रीवास्तव, प्रदीप बराइक सहित अन्य मौजूद थे। 

By Admin

error: Content is protected !!