विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर कई योजनाओं का हो रहा क्रियान्वयन: अंकित

हजारीबाग: केरेडारी प्रखंड के कराली पंचायत में कांग्रेस पार्टी की बैठक बुधवार को विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव के संचालन में हुई। जिसमें पंचायत कमेटी का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष उमेश कुमार साव, उपाध्यक्ष पवन कुमार, सचिव तीजन राम, कोषाध्यक्ष पप्पू पांडे, मीडिया प्रभारी सरोज कुमार भुइया, संरक्षक राम सेवक ठाकुर को मनोनयन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंटक के प्रदेश सचिव अंकित राज उर्फ सुमित ने कहा कि कराली पंचायत में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति विधायक अंबा प्रसाद द्वारा कराई गई है, बड़ी छोटी सभी प्रकार के योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। पंचायत स्तर पर कोर कमेटी का गठन करके विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। हर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिले उस दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैठक के दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हवाबाजी में नहीं बल्कि करने में विश्वास रखती है। 

मौके पर मुख्य रूप से 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, सक्रिय सदस्य नारायण तिवारी, प्रखंड उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार पांडे, कुलदीप तिवारी, विश्वनाथ विश्वनाथ महतो, धनेश्वर राम, मधेश्वर कुमार दास, इंद्र राम,राजू राम, जलील मियां, पूनम देवी,सुगिया देवी, सुनील पांडे, अनिल तिवारी, पंकज तिवारी, महादेव साव,उमेश राम, जुगल राम,संजय ठाकुर, कैलाश महतो, झमन साव, लक्ष्मी देवी, मोहम्मद तसलीम, सपना देवी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!