कुपोषण उपचार हेतु बनवासी विकास आश्रम और जीव दया फाउंडेशन की सराहनीय पहल

गिरिडीह: बनवासी विकास आश्रम बगोदर के द्वारा सोमवार को विलुप्त प्राय आदिम जन जाति समाज के कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु मिल्क प्रोजेक्ट शुरु किया गया। पिपराडीह बिरहोरटण्डा में जीव दया फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ चियाकी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक महादेव महतो सेविका गहनी देवी बनवासी विकास आश्रम के सचिव सुरेश कुमार शक्ति के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विषय प्रवेश करते हुए श्री बनवासी विकास आश्रम के सुरेश कुमार शक्ति शक्ति ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य बिरहोर बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाना है। इस परियोजना में बिरहोर टांडा के 6 माह से लेकर 5 साल तक के बच्चों को प्रतिदिन 150 एम एल दूध तथा बिस्किट या तिल का लड्डू दिया जायेगा, ताकि बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाया जा सके। साथ ही साथ वैसे एनेमिक महिलाएं जो माँ बनने वाली हैं, उन्हें साल में दो बार पचीस किलो अनाज देने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि विलुप्त प्राय आदिम जाति के लोग आज भी हासिये पर खडे हैं। संस्था का यह छोटा प्रयास मील का पत्थर सावित होगा।
वहीं पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार महतो ने कहा कि यह परियोजना बिरहोर परिवार के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा। उन्होंने इस परियोजना में हर सम्भव मदद पहुंचाने की बात कही।

इस कार्यक्रम में फुलवा देवी, बसंती देवी, जगनी देवी, सावनी देवी, बनवासी विकास आश्रम के महेंद्र कुमार तिवारी, अंगदेव राणा, ओमप्रकाश महतो, समन्वयक उत्तम कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

 

By Admin

error: Content is protected !!