बड़कागांव: डीएवी उरीमारी में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 16वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुण्यतिथि पर हवन का भी आयोजन किया। वहीं संगीत शिक्षक असीम घटक ने पर भक्ति गीत गाए।

विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार राॅय ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उनका जन्म अविभाजित पंजाब के मियांवली जिला के इसाखेल (पाकिस्तान) में हुआ था। पंजाब विश्वविद्यालय से एमएससी केमिस्ट्री करने के बाद वे लाहौर में डीएवी संस्था में एक प्रोफेसर के रूप में जुड़े। उन्होंने 1984 में डीएवी की नींव झारखंड में रखी। इसके बाद झारखंड , बिहार तथा उड़ीसा में उन्होंने 200 से अधिक डीएवी विद्यालयों की स्थापना की। सादा जीवन उच्च विचार उनके जीवन का आदर्श था।प्राचार्य ने बताया कि ग्रोवर ने कभी भी अपने लिए उच्च रहन-सहन की व्यवस्था नहीं की। अजब की स्फूर्ति उनमें देखने को मिलती थी। आज वे हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी प्रेरणा हमें आजीवन प्रेरित करती रहेंगी। उन्हीं की प्रेरणा से आज इस क्षेत्र के लाखों छात्र लाभान्वित हो रहे है।

इस मौके पर डी.के. मंडल, शैलेंद्र कुमार पांडेय, सचिन कुमार तिवारी, बी.सी. बेहरा, राज कुमार सहित सभी वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!