राजेंद्र महतो अध्यक्ष और सुनील महतो सचिव बने

रांंची: अनगड़ा को प्रखंड के होटल राजधानी मेंमंगलवार को तुलेश्वर पहान की अध्यक्षता में बैठक कर आर.ए.एम. एकेडमी का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से लुपुंग जारा निवासी राजेंद्र महतो को अध्यक्ष, सिमलिया निवासी सुनील महतो को सचिव, गेतलसूद निवासी संजय नायक को कोषाध्यक्ष और साल्हन निवासी रामसाय मुंडा को संयोजक बनाया गया।

वहीं संरक्षक मंडली में रामकुमार पाहन पूर्व विधायक खिजरी, सुरेंद्र कुमार महतो भाजपा जिला अध्यक्ष, डॉ अमर कुमार चौधरी पूर्व कुल सचिव रांची विश्वविद्यालय, जैलेंद्र कुमार जशपुरिया बीएड निदेशक, अनुराधा मुंडा जिला परिषद सदस्य अनगड़ा पश्चिमी, राजेंद्र शाही मुंडा जिला परिषद सदस्य पूर्वी, दीपा उरांव अनगड़ा प्रखंड प्रमुख को रखा गया।

एकेडमी द्वारा खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए दिनांक 14 फरवरी दिन से 18 फरवरी तक फुटबॉल, केनवास क्रिकेट, वॉली बॉल, कबड्डी मिला कर चार खेलों की प्रतियोगिता लुपुंग खेल स्टेडियम कराया जायेगा। जिसके सफल आयोजन के लिए शशि सूर्या, अजय करमाली, चंदन महतो और दीपक मुंडा को खेल संयोजक बनाया गया।

बैठक में जलेश महतो, राजू प्रमाणिक, पन्नालाल महतो, रोशन मुंडा, सुजीत कच्छप, दीपक मुंडा, शंकर बैठा सत्यदेव मुंडा, सौरव महतो, पारस महतो, साहेबराम महतो, संदीप नायक, मंटू कुमार सूरज कच्छप सहित अन्य शामिल थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!