भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रथम उद्देश्य देश सेवा : अविनेश कुमार

रामगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि के अवसर पर भुरकुंडा के बिरसा चौक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश के नेता योगेश दांगी के आवास पर समर्पण दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता श अविनेश कुमार उपस्थित हुए।

पुण्यतिथि पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा लगाया गया पौधा आज मजबूत वट वृक्ष बन चुका है। जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को लेकर सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ता चल जा रहा है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपने समर्पण भाव से निरंतर पार्टी की सेवा कर रहा है जिनका पहला उदेश्य देश सेवा है।

कार्यक्रम में  आशुतोष कुमार तिवारी, योगेश दांगी, जगतार सिंह, अमरेश सिंह,  अशोक सोनी, हृदय नारायण दांगी, अखिलेश टोप्पो, शंकर विश्वकर्मा, नागेन्द्र सिन्हा ‘ मिंटू सिन्हा’ वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, कुलदीप मेहता, अनूप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!