रामगढ़: जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत सिद्धू-कान्हू मैदान में चल रही शारीरिक दक्षता एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा के चौथे दिन मांडू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चौथे दिन मांडू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 1,140 अभ्यर्थी निर्धारित थे, जिनमें से 714 अभ्यर्थी उपस्थित रहीं, जबकि 426 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं।
329 महिला अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी
बहाली में प्रखंड मांडू (ग्रामीण) के तहत 27 अक्टूबर को आयोजित शारीरिक दक्षता जांच और हिंदी लेखन परीक्षा में शामिल महिला अभ्यर्थियों के प्राप्तांक का विवरण भी जारी कर दिया गया है। जारी सूची में 329 महिला अभ्यर्थियों के रोल नंबर वार रनिंग मार्क्स, हाइट, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट और रिटन टेस्ट का प्रदर्शन तथा कुल प्राप्तांक दर्शाया गया है। सूची के अनुसार दो अभ्यर्थियों Mand100358 और Mand100770 ने सर्वाधिक 40 अंक हासिल किए हैं। कई अभ्यर्थियों को 39, 38 और 37 अंक भी मिले हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल केवल प्राप्तांक प्रकाशित किए गए हैं, परीक्षा फल और मेधा सूची का प्रकाशन अलग से किया जाएगा।
