वर्तमान वर्ष में 285 कर्मियों ने ली सदस्यता
भुरकुंडा (रामगढ़): सीसीएल के बरका-सयाल क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा कोलियरी में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) ने लगातार 10वें वर्ष भी प्रथम स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। यूनियन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में भुरकुंडा कोलियरी सहित विभिन्न इकाइयों के कुल 285 कर्मचारियों एवं मजदूरों ने एटक की सदस्यता ग्रहण की है। जिसमें भुरकुंडा कोलियरी में 221 सदस्य,आरडब्ल्यूएस में 32 सदस्य, बीटीटीआई में 11 सदस्य और एकेसी अस्पताल: 21 सदस्य बने हैं।सदस्यता प्रतिशत के लिहाज से बीटीटीआई में 46 प्रतिशत, आरडब्ल्यूएस में लगभग 40 प्रतिशत, भुरकुंडा कोलियरी में 37 प्रतिशत और एकेसी अस्पताल में 25 प्रतिशत कर्मचारियों ने एटक पर भरोसा जताया है।
उपलब्धि पर यूनियन नेताओं ने सभी कर्मचारियों एवं मजदूरों के प्रति आभार व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि लगातार दस वर्षों तक प्रथम स्थान पर बने रहना मजदूरों के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रमाण है।नेताओं ने अपील की कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी एवं मजदूर अपना विश्वास यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन पर बनाए रखें। यूनियन ने कहा कि वह मजदूरों की समस्याओं को लेकर निरंतर आवाज बुलंद करती रहेगी तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में उनके सुख-दुख में सहभागी बनकर खड़ी रहेगी।
