रामगढ़: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को आरा मंडल के करमा उत्तरी पंचायत में बस्ती संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद राम और संचालन मंडल अध्यक्ष तेजू राम ने किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। अभियान के तहत मोर्चा के कार्यकर्ताओं नै बस्ती में जनसंपर्क कर केंंद्र सरकार की उपलब्धियों और चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः भारी बहुमत से केंंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आव्हान किया गया। 

अभियान में जिला महामंत्री रुदल कुमार, जिला महामंत्री दिनेश रजक सहित मोर्चा के कई कार्यकर्ता शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!