23 IPS transferred in Jharkhand, see complete list here

रांंची: राज्य के 23 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जबकि एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इस संबंध में गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी की है। जिन पदाधिकारियों के स्थान पर किसी और स्नानांतरण किया गया है और उनका पदस्थापना नहीं किया गया है, वैसे अधिकारी पुलिस मुख्यालय, रांंची में योगदान देंगे। अधिसूचना

इन आइपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

आरके मल्लिक – अपर पुलिस महानिदेशक, संचार एवं तकनीकी सेवाएँ, झारखण्ड (अतिरिक्त प्रभार अपर पुलिस महानिदेशक को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक, (मुख्यालय). झारखण्ड, के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे अपने कार्यों के साथ अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक, संचार एवं तकनीकी सेवाएं, झारखण्ड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

प्रभात कुमार – पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), झारखण्ड (अतिरिक्त प्रभार- पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पंकज कम्बोज – पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड,  को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

राजकुमार लकड़ा – पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र, पलामू को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस, रांची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

नरेन्द्र कुमार सिंह – पुलिस महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, पलामू प्रक्षेत्र, पलामू के पद पर पदस्थापित किया जाता है।वे अपने कार्यों के साथ अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

अजय लिण्डा-  पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मनोज रतन चौथे –  पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप- महानिरीक्षक, कोल्हान, चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कार्तिक एस. –  पुलिस उप महानिरीक्षक, रेल, झारखण्ड को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल – पुलिस उप-महानिरीक्षक (एस.आई.बी.), विशेष शाखा, झारखण्ड को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

 वाई.एस. रमेश –  पुलिस उप महानिरीक्षक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं, झारखण्ड को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक (बजट), झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सुमित कुमार अग्रवाल   पुलिस अधीक्षक, पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांंची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

 प्रवीण पुष्कर – पुलिस अधीक्षक, पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, रेल, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

शंभू कुमार सिंह – पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा झारखण्ड को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हरविन्दर सिंह –  पुलिस अधीक्षक, गुमला को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवाएँ, झारखण्ड,  के पद पर पदस्थापित किया गया है।

आनन्द प्रकाश –  पुलिस अधीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवाएं, झारखण्ड को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

 मूमल राजपुरोहित – सहायक पुलिस अधीक्षक, (मुख्यालय-1) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

 ऋषव कुमार झा –  पुलिस अधीक्षक, रेल, जमशेदपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधी दस्ता, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अंजनी अंजन – पुलिस अधीक्षक लातेहार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

डॉ. विमल कुमार पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

राकेश रंजन – पुलिस अधीक्षक, चतरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समादेष्टा, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मनीष टोप्पो – पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण, रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पीयूष पाण्डेय – पुलिस अधीक्षक  रामगढ़  को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया है।

विकास कुमार पाण्डेय – अधीक्षक-सह-उप निदेशक, झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं चन्दन कुमार झा – पुलिस अधीक्षक, जे.ए.पी.टी. पदमा को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-सह-उप निदेशक झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग का प्रभार सौपा जाता है।

By Admin

error: Content is protected !!