• उरीमारी के गांधी मैदान में आयोजन
• भाग ले रहे सीसीएल के 14 प्रक्षेत्रों के खिलाड़ी

बड़कागांव:  सीसीएल बरकासयाल के उरीमारी परियोजना स्थित गांधी मैदान में शनिवार से दो दिवसीय अंतरक्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता 2023-24 का शानदार आगाज़ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कोल इंडिया के एथलीट संजय सोरेन ने मशाल प्रज्जवलित कर किया। वहीं सभी ने एक स्वर में कोल इंडिया का गीत गाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार सिंह ने कोल इंडिया का झंडोत्तोलन किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

CCL Inter Area Sports Competition 2023-24 got off to a great start
परिचय प्राप्त करते महाप्रबंधक

प्रतियोगिता की शुरूआत 1500 मीटर की दौड़ से हुई। जिसमे जिसमें पुरुष वर्ग के पहले स्थान पर एनके एरिया के गोपाल गंझू, दूसरे स्थान पर कथारा के संजीव कुमार और तीसरे स्थान पर आम्रपाली के घनश्याम कुमार महतो रहे। वहीं महिला वर्ग में पहले स्थान पर बरकासयाल की रीता देवी, दूसरे स्थान पर पिपरवार की पार्वती देवी और तीसरे स्थान हेड क्वार्टर रांंची की हेमंती रही। जिन्हें अधिकारियों से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आगे अन्य स्पर्धाएं भी जारी रही।

बताया जाता है कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में आम्रपाली-चंद्रगुप्त, अरगड्डा, एनके, केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना, केंद्रीय चिकित्सालय नई सराय, रजरप्पा, कथारा, कुज्जु, ढोरी, पिपरवार, बरका-सयाल, राजहरा, मगध संघमित्रा और हजारीबाग प्रक्षेत्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पुरूष और महिला वर्ग में दौड़, शॉटपुट, ट्रीपल जंप, हर्डल रेस, जेवलिन थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप, रिले रेस, हैमर थ्रो, पोल वॉल्ट, डिस्कस थ्रो, आर्चरी प्रतिस्पर्धाएं होगी।

CCL Inter Area Sports Competition 2023-24 got off to a great start

उद्घाटन समारोह में ये रहे शामिल

समारोह में उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी. शिवदास, स्टाफ ऑफिसर (E&M) अमरेंद्र कुमार,  मैनेजर उरीमारी पी. सेनगुप्ता, हेंदेगीर-जीवनधारा-सौंदा डी परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, स्टॉफ ऑफिसर अजय कुमार, एरिया सुरक्षा अधिकारी एनके सिंह, एस.ओ. क्वालिटी प्रवीण कुमार सहारे, दसई मांझी, कार्तिक मांझी, सीताराम किस्कू, कान्हु मरांडी, सुक्खू मांझी, संतोष प्रजापति, खेपन मांझी, दशरथ कुरमी, संजय यादव, अनिल सिंह, प्रवीण चटर्जी, बासुदेव साव, संजय शर्मा, अशोक गुप्ता, संजय मिश्रा, रमाकांत दुबे, विनोद साहू, अर्जुन सिंह, राम नरेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!