भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा बाजार में रेलवे लाइन के निकट विजय ज्वेलर्स का नवीनीकरण के बाद नए और आधुनिक स्वरूप में भव्य शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन संचालक विजय वर्मा के पिता किशोरी वर्मा और माता निर्मला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

मौके पर प्रोपराइटर विजय वर्मा ने बताया कि अब ग्राहकों को यहां पहले से अधिक आकर्षक डिजाइन, शानदार रेंज और बेहतर सुविधाओं के साथ सोने-चांदी के आभूषण उपलब्ध होंगे। नवीनीकरण एवं पुनः आरंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर शुरू किया गया है। इसके तहत गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। साथ ही चांदी के बर्तनों और आभूषणों की नई एवं आकर्षक डिजाइन भी उपलब्ध कराई गई हैं।

बताया गया कि विजय ज्वेलर्स में 22 कैरेट हॉलमार्क प्रमाणित सोने के आभूषणों के साथ शुद्ध चांदी के पायल, बिछिया और गिफ्ट आइटम की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। वहीं ग्राहकों को पुराने सोने के आभूषणों के बदले नए आभूषण लेने की सुविधा भी दी जा रही है। पुराने सोने का मूल्यांकन कर उचित विनिमय की व्यवस्था की गई है।

शोरूम में ग्राहकों की सुविधा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां मशीन से जांच किए गए सोने एवं चांदी के आभूषणों की खरीद-बिक्री की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा 10 ग्राम सोने के आभूषणों की खरीद पर एक चांदी का सिक्का मुफ्त देने का विशेष ऑफर भी रखा गया है अवसर पर परिवार के सदस्य, शोरूम के कर्मी सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।


