रामगढ़: भाजपा एससी मोर्चा भदानीनगर मंडल ने रविवार को लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष कृष्णा रवि के नेतृत्व में महुआटोला, लबगा, गेगदा और रसदा के लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं पर उनका फीडबैक लिया गया। साथ उनकी समस्याओं को भी सुना गया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की अपील भी की।
अभियान में मुख्य रूप से शामिल भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रभारी धर्मेंद्र राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री के 10 वर्षों के कार्यकाल में गांव-टोलों तक विकासोन्मुख काम हुए है। भ्रष्टाचार कम हुआ है, लाभुक संतुष्ट हैं और आगे भी प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहते हैं।
वहीं जिला महामंत्री रूदल कुमार ने कहा कि लाभार्थियों का फीडबैक “सरल” पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। बड़ी संख्या लाभार्थी केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। हालांकि अभियान के दौरान प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी, जनवितरण प्रणाली में अनियमितता और राज्य सरकार की आधी-अधूरी योजनाओं की जानकारी मिली है। मालूम पड़ता है कि योजनाओं के नाम पर राज्य सरकार ने आपके द्वार शिविर में लोगों से आवेदन लेकर सिर्फ खानापूर्ति किया है और झारखंड की जनता को छलने का काम करती आ रही है।
इस अभियान में भाजपा एससी मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्यसत्येंद्र कुमार, भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रभारी संतोष शर्मा, सूरज कुमार, रूंथो राम, कामेश्वर राम, मनोज तुरी, मंगल राम, अशोक राम, ब्रजेश राम, सुरेश राम, विजय तुरी, संजय राम, जगदीश राम, सिकंदर राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।