रामगढ़: पतरातु प्रखंड के सांकी पंचायत स्थित अरमादाग गांव में गुरुवार को बेदिया विकास परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष रोहन बेदिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सांकी और बारीडीह पंचायत के सभी गांव में ग्राम विकास कमेटी के गठन करने को लेकर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए रोहन बेदिया ने कहा कि बेदिया समाज के उत्थान के लिए शिक्षा पर जोर देना होगा। साथ ही एकजुट होकर समाज को नशा मुक्त करना होगा। कहा कि रोजगार, स्वरोजगार, उन्नत कृषि के अलावे केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक होने की जरूरत है।
मौके पर जिला मीडिया प्रभारी विक्की बेदिया, संतोष बेदिया, मुखिया कोमिला देवी, अर्जुन बेदिया, कृष्णा बेदिया, टिंकु बेदिया, रोगन बेदिया, बैजू बेदिया, देव नारायण बेदिया, अखिलेश बेदिया, महेश बेदिया, अशोक बेदिया, भुज सहनाथ बेदिया, दीपक बेदिया, मेसर बेदिया, चतुर्वेदी बेदिया, सीमा देवी, फूलो देवी, देवंती देवी, सरिता देवी, समेत बेदिया समाज के कई महिला और पुरुष मौजूद रहे।
