कोडरमा: महिला दिवस के अवसर पर समर्पण की ओर से ढोढाकोला पंचायत के कारीपहरी गांव में महिला दिवस समारोह का अयोजन किया गया। समर्पण की मेरियन सोरेन ने संस्था द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गांव की महिलाओं की भी सोच बदल रही है। पुरानी मान्यताएं एवं रूढ़िवादी परंपराओं की जे टूट रही है। वे अपने बच्चों को चाहे लड़का हो या लड़की पढ़ाने एवं नौकरी के क्षेत्र में भेजने के लिए तैयार हो रही हैं यह अपने आप में एक बड़ा बदलाव है।

वार्ड सदस्य द्रोपदी देवी ने कहा कि पहले हम लोग अपने अधिकार को नहीं समझ पा रहे थे, अब महिला दिवस समारोह को अच्छे से सेलिब्रेट कर रहे हैं।

रानी लक्ष्मी बाई युथ ग्रुप के सदस्य बबिता कुमारी ने कहा कि हम महिलाओं एवं लड़कियों को आगे बढ़ाने के कदिशा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसका मतलब यह नहीं कि हार मानकर घर में बैठ जाए।मौके पर प्रतिभागियों ने डांस, नुक्कड़ नाटक, रोल प्ले किया और पोस्टर भी बनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री देवी, शिल्पा देवी, रुखसाना खातून, संतोषी देवी, क्रांति देवी, कुसुम कुमारी, मोनिका कुमारी, भारती कुमारी, संध्या कुमारी, प्रभाकर कुमार,उमेश कुमार आदि मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!