रांंची: बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में बीती रात असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में तोड़फोड़ कर मूर्तियों को खंडित कर दिया। सोमवार को पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मूर्तियों को खंडित देख आसपास के लोगों को जानकारी दी। मामले की जानकारी आग की तरह फैलते ही मंदिरों के समक्ष लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जामकर आवागमन बाधित कर दिया। दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जाने लगी।
घटना की जानकारी पर डीएसपी खलारी रामनारायण चौधरी और बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने मंदिरों में स्थित का जायजा लिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
घटना की जानकारी पर कई राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के लोग भी उमेडंडा पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।
