बड़़कागांव: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में स्वर्गीय निर्मल कुमार यादव का 18 वां शहादत दिवस बुधवार को मनाया गया। सर्वप्रथम पंडित अनिल पांडेय के द्वारा पूजा-पाठ और हवन किया गया, तत्पश्चात स्व. निर्मल कुमार यादव के छोटे भाई गोपाल यादव एवं यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने स्वर्गीय निर्मल कुमार यादव की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद रमेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह सहित कई लोगों ने भी स्व. निर्मल कुमार यादव की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित किया।
ये रहे उपस्थित
शहादत दिवस के मौके पर मुख्य रूप से गोपाल यादव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य गीता देवी, प्रमुख फुलवा देवी, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, सयाल परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, जीवनधारा/ सौन्दा डी/ हेंदेगीर परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, विंध्याचल बेदिया, संजीव बेदिया, दसई मांझी, सोनाराम मांझी, धीरेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, रामनरेश सिंह, वासुदेव साव, गजानंद प्रसाद, वासुदेव प्रसाद, अमित प्रसाद, संजय यादव, अनिल कुमार, मैनेजर पीके सेनगुप्ता, एसओपी अजय कुमार, एसओ ईएंडएम अमरेंद्र कुमार सिंह, गौतम कुमार, सीताराम किस्कू, महादेव बेसरा, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, विश्वनाथ मांझी, कंचन मांझी, लालो महतो, सतीश कुमार, अजय कुमार मिश्रा, मोहन सोरेन, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, दीपक कुमार यादव, खजांची राम, ललन सिंह, शांति देवी, सुषमा श्रीवास्तव, तेतरी देवी, वाल्मीकि यादव, राधेश्याम बैठा, रवि पवारिया, रामदुलार साव, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार सिंह, रामनारायण सिंह, संजय कुमार यादव, सुखलाल मांझी, सुभाष रजक, पार्थो भट्टाचार्य, राजेंद्र यादव, नथू प्रसाद, महेश गंझू, महेश करमाली, तालो बेसरा, गिरधारी प्रजापति, विनोद प्रजापति, मोहम्मद हसन, मोहम्मद अली हसन खां, विश्राम सोरेन, सरोज यादव, तरुण कुमार, मोहम्मद गुलाब, राजेश बैठा, श्याम बेदिया, सूरज बेसरा, संजय करमाली, मनोज सिंह, गणेश गंझू, दशाराम हेम्ब्रोम, शनिचर मांझी, गणेश मांझी, सुमित सरकार, हीरालाल, गोपाल राम, सुखदेव सोरेन, कालेश्वर गंझू, मोहम्मद असलम, नरेश बेदिया, रामविलास यादव, दिलीप कुमार, डॉ सुनील कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, अजय सिंह, उदय सिंह, कृष्णा साव सहित कई लोग मौजूद थे।