रामगढ़: धनुर्वंशी समाज संयुक्त जिला इकाई हजारीबाग एवं रामगढ़ के तत्वावधान में बुधवार को पतरातू के धनुर्वंशी धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संयुक्त जिला अध्यक्ष छक्कन लाल सिंह और संचालन जिला सचिव ब्रजेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष समरेंद्र प्रसाद सपरिवार और विशिष्ट अतिथि रामकुमार मंडल उपस्थित रहे। अवसर पर मुख्य अतिथि समरेंद्र प्रसाद ने होली पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली पर्व वास्तविक खुशी का पर्व है। इस पर्व में दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं और आपसी मतभेद भूल कर हंसी-खुशी गले मिलकर होली मनाते हैं। इससे पूर्व समारोह में अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं से किया गया। वहीं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
होली मिलन समारोह में राजकुमार सिंह, हरिनाथ सिंह, मुनिलाल सिंह, रामलाल सिंह, अवधेश सिंह, भगवन सिंह, गिरजा सिंह, बिट्टू सिंह, परमवीर सिंह, सन्तोष सिंह, उज्वल कुमार, अजय कुमार सिंह, भरत सिंह, दीनदयाल सिंह, देवेंद्र, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, सुमन देवी, गीतांजली देवी, प्रियका देवी, सरिता देवी, बिनीता देवी, मालती देवी, सोबंती देवी, सुषमा देवी, दुर्गा देवी, किरण देवी, आशा देवी, सोनू सिंह, रघो सिंह, राजन सिंह, राजेन्द्र सिंह, कर्मवीर सिंह, अजीत सिंह, राजकपूर सिंह, देवानंद सिंह सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
