रामगढ़: शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के तत्वाधान में पीटीपीएस स्थित शहीद रघुनाथ महतो कटिया चौक में  स्वतंत्रता सेनानी सह चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 286वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। अवसर पर समिति के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो और संचालन समिति सचिव अमित कुमार ने किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पार्षद राजाराम प्रजापति उपस्थित रहे। अवसर टर उन्होंने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो महान क्रांतिकारी  थे। जिन्होंने 1778 ई. में अंग्रेजों के विरुद्ध चुहाड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था। यह विद्रोह झारखंड के छोटा नागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था। 

वहीं समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो ने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आजादी के लिए जो बलिदान उन्होंने दिया है वह हमेशा याद किया जाएगा। 

मौके पर उप मुखिया नंदकिशोर महतो, गणेश कुमार ठाकुर, विकास जयसवाल रणधीर कपूर, अमित सिंह, गोपाल महतो ,सूरज महतो, सुनील कुमार, डॉ.अशोक साव राजेश कुमार, शंभू प्रसाद वर्मा प्रकाश ठाकुर मनीष कुमार, मनोरंजन कुमार, रंजन पटेल, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार सहित उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!