रामगढ़: जिंदल स्टील एंड पावर पतरातू में राष्ट्रीय एनीमिया दिवस गुरुवार को जेएसपी फाउंडेशन द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर किशोरी एक्सप्रेस कार्यक्रम के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया  गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीडीपीओ पतरातू अनुपमा मिंज और विशिष्ठ अतिथि जेएसपी प्लांट प्रमुख आशीष जैन सहित 200 से भी जायदा किशोरियां और आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पतरातू ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्र के पर्यवेक्षक सहित किशोरी एक्सप्रेस कार्यक्रम का सहयोग करने वाले अनेक हितधारकों को सम्मानित किया गया। वहीं एनीमिया और इसके उपचार के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

अवसर पर डॉ. मंजू मिश्रा ने एनीमिया, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और किशोरी एक्सप्रेस के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में संस्थागत जागरूकता पैदा करने के लिए पोस्टर भी जारी किए गए।

कार्यक्रम के अंत में मतदाता जागरूकता हेतु 18 वर्ष के ऊपर वाले सभी प्रतिभागियों में जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने और बिना किसी दबाव व प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

By Admin

error: Content is protected !!