रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र के रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर बनगड्डा पुल के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार केटीएम बाइक जे एच 01 इ एस 7319 पर सवार तीन युवक रामगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज बाइक असंतुलित हो गयी और बनगड्डा के पास सड़क के किनारे एक कच्ची दिवार से जा टकराई। जिससे घटना स्थल पर ही चिकोर निवासी दक्ष बेदिया की मृत्यु हो गई।

वहीं बाइक पर चिकोर निवासी नीतीश बेदिया और कोल कंपनी निवासी सावन करमाली को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची भदानीनगर पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी को सदर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सको ने दक्ष बेदिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सावन करमाली को रिम्स रेफर कर दिया गया है। जबकि खबर लिखे जाने तक नीतीश बेदिया का सदर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

By Admin

error: Content is protected !!