बड़़कागांव: कर्णपुरा महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारीयो छात्र-छात्राओं के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य कीर्तिनाथ महतो ने किया एवं होली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईर्ष्या द्वेष को बाहर निकाल कर प्रेम मोहब्बत को अपने अन्दर आत्मसात करने का ही सही अर्थ होली है।

प्रोफेसर ललिता कुमारी ने हिरण्यकश्यप एवं प्रहलाद की कथा पर प्रकाश डाला और होली का गीत ” गोरिया श्रृंगार करके निकले” प्रस्तुत किया। डॉ चंद्रशेखर राणा ने होली पर आधारित गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस पदाधिकारी प्रोफेसर सुरेश महतो ने किया। इस कार्यक्रम के मौके पर प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज, प्रोफेसर मोहम्मद फजरूद्दीन, प्रोफेसर सुरेश महतो, प्रो. नरेश कुमार दॉगी, प्रोफेसर अनु कुमारी, प्रोफेसर ललिता कुमारी, प्रोफेसर ऋतुराज दास, प्रोफेसर पवन कुमार, प्रो. रंजित प्रसाद, प्रोफेसर लालदेव महतो, लेखापाल सनवीर कुमार, नमेधारी राम, अनीता देवी सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।

By Admin

error: Content is protected !!