हजारीबाग: संसदीय क्षेत्र के भाजपा चुनावी कार्यालय सभागार में हजारीबाग भाजपा जिला कमेटी की ओर से बूथ सत्यापन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, अनिल मिश्रा, के.पी. ओझा, हरीश श्रीवास्तव, उदयभान नारायण सिंह, गणेश यादव, बटेश्वर प्रसाद मेहता, हजारीबाग लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक टुन्नु गोप, पूर्व जिला अध्यक्ष सह सदर विधानसभा संयोजक शंकरलाल गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, हजारीबाग के पूरे जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल सहित अन्य शामिल रहे।
बैठक की शुरुआत मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत हुई। जिसके पश्चात सभी अतिथियों का अंग- वस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत व सम्मान किया गया। बैठक में प्रत्येक भाजपा मंडलों से 03 पंचायत का एक कलस्टर बनाया गया। जिसमें प्रति कलस्टर स्तर मंडल के पदाधिकारी, पंचायत के प्रभारी, पंचायत के संयोजक एवं जिला से नामित एक वरिष्ठ व्यक्ति का नाम शामिल होगा। ये सभी बूथ का सत्यापन का कार्य करेंगे। यह कार्य आगामी 01 अप्रैल से 05 अप्रैल तक पूरी की जाएगी ।
इस दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने टिकट घोषित होने के दूसरे दिन से ही तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख स्थलों का सघन दौरा भी किया। कहा कि एक मई को हम नामांकन करेंगे और 6 मई से 18 मई को चुनाव प्रचार थमने तक सघन चुनाव प्रचार अभियान चलेगा। जनता का समर्थन बता रहा है कि इसबार भी देश में भाजपा की सरकार बनेगी।
बैठक में मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुनिल साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन सुमन कुमार पप्पू ने किया। मौके पर भाजपा नेता सुनील मेहता, राजेश सहाय, राजेश गुप्ता, दिनेश सिंह राठौड़, जयनारायण प्रसाद, मूलचंद साव, टोनी जैन, अजय कुमार साहू, इन्द्रनारायण कुशवाहा, अंबिका सिंह, विवेक बारियार, वकील महतो, बबन गुप्ता, रीतलाल यादव, कविंद्र यादव, आदित्य साहू सोनी, खेमलाल महतो, कर्मचारी साव, बाबूलाल मेहता, बंधन यादव, किशोर मंडल, बसंत नारायण, रामचंद्र कुशवाहा, मुकेश सिन्हा, रणधीर पांडेय, बालेश्वर कुमार, मनमीत अकेला, विशाल वाल्मिकी, उपेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, बद्रीनारायण सिंह, अशोक यादव, अरविंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद द्वारा दी गई ।