हजारीबाग: लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में गुरुवार को हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय और पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह की संयुक्त अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार की तड़के सुबह औचक निरीक्षण किया गया। लगभग ढाई घंटे के निरीक्षण में जिला प्रशासन ने केंंद्रीय कारा के अस्पताल, कैंटीन, बैरेक और अन्य जगहों का निरीक्षण किया।
बताया जाता है कि चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके तहत केंंद्रीय कारा में जिला प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेष कुमार सहित सात दंडाधिकारी और तकरीबन 100 की संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।