रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी भुरकुंडा मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हुरूमगढ़ा के कूप मैदान में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा ने किया। अवसर पर योग शिक्षक देव कुमार के मार्गदर्शन में “स्वयं और समाज के लिए योग” थीम के साथ सभी ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।
मौके पर भाजपा नेता योगेश दांगी ने कहा कि योग विश्व को भारत की महत्वपूर्ण देन है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ्य होता है। वैश्विक स्तर पर लोग आज योग की महत्ता को समझते हुए इसे दैनिक जीवन में शामिल कर रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
वहीं मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा ने कहा कि यह यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी उपलब्धि है कि उनकी पहल पर आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।
मौके पर सत्येंद्र नारायण सिंह, अजय गुप्ता, अशोक सोनी, अशोक मिश्रा, जुगल नायक, देवेन्द्र प्रसाद मेहता, बरेन्द्र भदानी, जय प्रकाश सिंह, अशोक राम, जीवन गुप्ता, अशोक कुमार, राजेश गुप्ता, आनंद अग्रवाल, अशोक मनीष, राजेन्द्र महतो, संजय कुशवाहा, संजय साव, बाबूलाल नायक, प्रमोद सिंह, शिवा कुमार, संजीत कुमार, लोकेश कुशवाहा इत्यादि उपस्थित थे।
