दोषी संलिप्त पदाधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई का उपायुक्त ने दिया आदेश
• मांडू में 16, पतरातू में 7, गोला और रामगढ़ में 1-1 स्थल पर संदेहास्पद जमाबंदी हुई रद्द
रामगढ़: जिला अंतर्गत संदेहात्मक जमाबंदी के कुल 25 मामलों में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामगढ़ चंदन कुमार के न्यायालय द्वारा की गई सुनवाई के आलोक में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड रांची द्वारा सभी 25 संदेहात्मक जमाबंदी को रद्द करने हेतु संपुष्टि प्रदान कर दी गई है। जिसके उपरांत उपायुक्त चंदन कुमार द्वारा संबंधित अंचल अधिकारियों को जमाबंदी कायम करने में दोषी, संलिपित कर्मियों, पदाधिकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव अनुशंसा सहित उच्च माध्यम से भेजने का निर्देश दिया गया है।
मांडू प्रखंड अंतर्गत निम्न स्थलों पर रद्द हुई संदेहास्पद जमाबंदी
मांडू में धनु महतो मौजा पुंडी थाना संख्या 116 खाता संख्या 92 प्लॉट संख्या 1333/ 3912 3916 रकबा 2.32 एकड़, विगो गंझू मौजा बारघुटु थाना संख्या 118 खाता संख्या 48 प्लॉट संख्या 382/ 271 रकबा 3.37 एकड़, रहीम मियां वगै तोपा थाना संख्या 126 खाता संख्या 94 प्लॉट संख्या 680 859 बगै 12.16 एकड़, सावर देवी पुंडी थाना संख्या 116 खाता संख्या 92 प्लॉट संख्या 1333/ 2341 2342 2343 2.25 एकड़, ग्लोब स्टील फैक्ट्री एंड अलायंस प्राइवेट लिमिटेड कृते तिलक राज मेवाड़ रौता थाना संख्या 146, खाता संख्या 29/85 प्लॉट संख्या 325 2 एकड़, मोहम्मद सकूर मियां वगै गोविंदपुर थाना संख्या 57 खाता संख्या 1 प्लॉट संख्या 6 5.25 एकड़, अघनु महतो वगै करमा थाना संख्या 176 खाता संख्या 6 प्लॉट संख्या 3645 3.50 एकड़, रुकना कादर पुण्डी थाना संख्या 116 खाता संख्या 92 प्लॉट संख्या 1210 1.10 एकड़, रजाक अली करमा थाना संख्या 176 खाता संख्या 6 प्लॉट संख्या 3645 1 एकड़, अजीत कुमार बारूघुटु थाना संख्या 118 खाता संख्या 48 प्लॉट संख्या 384 0.07 एकड़, निर्मल महतो पुण्डी थाना संख्या 116 खाता संख्या 92 प्लॉट संख्या 1333/ 26 27 28 29 1.65 एकड़, अविनाश कुमार सिंह बारघुटु थाना संख्या 118 खाता संख्या 48 प्लॉट संख्या 382/ 721 रकबा 0.50 एकड़, बैजनाथ महतो पुण्डी थाना संख्या 116 खाता संख्या 92 प्लॉट संख्या 1333/ 3512 3513 3514 3.05 एकड़, तुलसी महतो करमा थाना संख्या 176 खाता संख्या 6 प्लॉट संख्या 3645 2.67 एकड़, वैष्णवी फीरोटेक प्राइवेट लिमिटेड सुनील बंसल रउता थाना संख्या 146 खाता संख्या 29 प्लॉट संख्या 65 2.85 एकड़, कैला तुरी बारुघुटु थाना संख्या 118 खाता संख्या 48 प्लॉट संख्या 488 1.50 एकड़।
पतरातू प्रखंड में निम्न स्थलों पर संदेहास्पद जमाबंदी हुई रद्द
पतरातू में फरजन महतो मौजा हरिहरपुर थाना संख्या 35 खाता संख्या 28/11 प्लॉट संख्या 677 रकबा 1.46 एकड़, विलासो देवी हरिहरपुर थाना संख्या 35 खाता संख्या 28/07 प्लॉट संख्या 214 0.52 एकड़, राजनाथ महतो हरिहरपुर थाना संख्या 35 खाता संख्या 28/09 प्लॉट संख्या 678 0.89 एकड़, फरजन महतो हरिहरपुर थाना संख्या 35 खाता संख्या 28/ 15 प्लॉट संख्या 677 3.25 एकड़, जयधन महतो हरिहरपुर थाना संख्या 35 खाता संख्या 28/ 10 प्लॉट संख्या 462 1.75 एकड़, एतवा उराव तालाटांड थाना संख्या 13 खाता संख्या 65/24 प्लॉट संख्या 1585 2.03 एकड़, खेदना उराव किन्नी थाना संख्या 43 खाता संख्या 28/10 प्लॉट संख्या 369/400, 365/423 2.42 एकड़।
गोला और रामगढ़ में निम्न स्थलों पर संदेहास्पद जमाबंदी हुई रद्द
रामगढ़ में मोहित महतो बंधु महतो रामगढ़ थाना संख्या 82 खाता संख्या 02 प्लॉट संख्या 2214 0.42 एकड़ और गोला में महंगा चमार सोसोकला गोला खाता संख्या 92 प्लॉट संख्या 239 0.81 एकड़
रजिस्टर टू से जमाबंदी रद्द करने का आदेश जारी
बताया जाता है कि सभी संदेहात्मक जमाबंदी संबंधित मामलें संज्ञान में आने के उपरांत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रामगढ़ के न्यायालय में मामले की सुनवाई की गई एवं न्यायालय द्वारा संबंधित मामले में बिहार/ झारखंड भूमि सुधार अधिनियम 1950 की धारा 4h के तहत कायम संदेहात्मक जमाबंदी को रद्द करते हुए संपुष्टि हेतु आयुक्त उत्तरी, छोटा नागपुर प्रमंडल, हजारीबाग को भेजा गया था। मामले में आगे की कार्रवाई के क्रम में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड सरकार, रांची द्वारा संबंधित जमाबंदी रद्द करने को अनुमोदन दिया गया वहीं विभाग द्वारा संबंधित जमाबंदी को रजिस्टर 2 से डिलीट करने का आदेश दिया गया है।