रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में संशोधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में बताया गया कि No Mapping और Anomalies के कारण नोटिस पाने वाले मतदाताओं के दस्तावेज संबंधित BLO उनके घर जाकर जुटाएंगे। दस्तावेज ECINet/BLO App पर अपलोड किए जाएंगे। इसके आधार पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी या सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी निर्णय लेंगे।
राजनीतिक दलों से लोगों को दस्तावेज जमा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in का उपयोग करने के लिए जागरूक करने को कहा गया। सामान्य मामलों में मतदाताओं को कार्यालय बुलाकर सुनवाई की जरूरत नहीं होगी। केवल असाधारण स्थिति में ऑनलाइन सुनवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मतदाता परिवार के किसी वयस्क सदस्य को अधिकृत कर सकता है।
बैठक में अनुशासनहीनता करने वाले BLO पर नियम के अनुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सभी BLO को BLA-2 के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया।
