गिद्दी (हजारीबाग): चुरचू प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत के कजरी भुरकुंडा टोला में बुनकर हस्त करघा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ। नव जागृति महिला स्वयं सहायता समूह (गरबा) द्वारा संचालित केंद्र का उद्घाटन पंचायत के मुखिया देवकी महतो ने विधिवत फीता काट कर किया। उद्घाटन के साथ ही केंद्र में प्रशिक्षण शुरू हो गया है। फिलहाल 20 महिलाओं को 3 ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षु महिलाओं को संस्था की ओर से किट भी प्रदान की गई है।
अवसर पर मुखिया देवकी महतो ने कहा कि बुनकर केंद्र की शुरुआत पंचायत के लिए बड़ी उपलब्धि है, इससे महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में इरबा रांची से आई ट्रेनर पूनम सोनी, मनीषा प्रिया, संजय दास, एस.के. कुमार, शाहनवाज अंसारी, मो. इस्लाम, वेंकट टुडू, केंद्र संचालक भीमसेन टुडू सहित अलीशा टुडू, बहमनी देवी, गीता टुडू, आशा सोरेन, सुनीता देवी, रानी किस्कू, अंजलि सोरेन, शांति देवी, सुशीला देवी, शांति सोरेन, मरियम मुर्मू, सविता मुर्मू, सीता मरांडी, रजनी मरांडी, प्रिया कुमारी, मधु देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।
