बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन : उपायुक्त
रामगढ़: विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई और प्राप्त दावों-आपत्तियों के भौतिक सत्यापन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता छूटने न पाए। मतदाताओं के सहयोग के लिए हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं की पहचान करेंगे और सूची की त्रुटियों को दूर करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन और भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल http://www.voters.eci.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी योग्य नागरिकों और राजनीतिक दलों से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग की अपील की।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार गुप्ता सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी मौजूद थे।
