अध्यक्ष किशुन दयाल सिंह और सचिव सुमित राज बने

रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कुरसे गांव में दुर्गा पूजा को लेकर प्राचीन देवी मंडप में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रभु तुरी और संचालन गणेश बेदिया ने किया। बैठक दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में पूर्व की कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष किशुन दयाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र तुरी, उपाध्यक्ष प्रभु तुरी, गणेश बेदिया, सचिव सुमित राज, उपसचिव राजेन्द्र बेदिया, सिकंदर सिंह कोषाध्यक्ष संतोष तुरी और  उपकोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव चुने गए। वहीं मार्गदर्शक मंडली में वीरेंद्र यादव, फुलेश्वर राम, राणा प्रताप सिंह,  राजेश्वर कपूर सिंह,  राजकुमार साहु , जयलाल सिंह,  हरिचरन  करमाली, महेश सिंह, भूषण करमाली सहित कार्यकारी सदस्य में संजीव करमाली, पालो करमाली , मोती बेदिया,  रोशन सिंह, अविनाश मंडा  सुन्नी तुरी, श्याम मुंडा, दिनेश मुंडा, कृष्णा करमाली, विवेक सिंह, प्रीतम सिंह सहित अन्य का चयन किया गया।

By Admin

error: Content is protected !!