डुमरी के विकास के लिए यशोदा देवी को दें वोट : नेहा महतो 

रांची/डुमरी: डुमरी के विकास के लिए जनता यशोदा देवी और उनके परिवार के 20 वर्षों की सेवा और संघर्ष को इसबार मौका देगी। यह चुनाव झारखंड आंदोलनकारी स्व. दामोदर महतो के सपनों का सुखी, संपन्न और समृद्ध डुमरी बनाने का है। यह बातें नेहा महतो ने डुमरी विधानसभा की एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी के पक्ष में नावाडीह प्रखंड अंतर्गत देवी महतो इंटर कॉलेज से नावाडीह ब्लॉक मोड़ तक आयोजित जनसंपर्क पदयात्रा कार्यक्रम में कही। इस दौरान उन्होंने जनता से राज्य में एनडीए सरकार बनाने के लिए यशोदा देवी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। पदयात्रा में हजारों की संख्या में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए।

मौके पर यशोदा देवी ने कहा कि डुमरी की जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है। यहां एक पार्टी को मौका तो जनता ने दिया लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। यह समय बदलाव का है। डुमरी के भविष्य के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि डुमरी के आदिवासी छात्रों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए हम संकल्पित हैं। जिसके लिए एकलव्य विद्यालय की स्थापना की जाएगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कोनार नहर योजना को भी लागू किया जाएगा। जिससे सिंचाई के लिए सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और फसलों का उत्पादन बढ़ेगा।

 

By Admin

error: Content is protected !!