रामगढ़: भुरकुंडा स्थित ए’ला एंग्लाइज स्कूल में मंगलवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी श्रद्ध सुमन अर्पित किए।
अवसर पर कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर आधारित नाटक, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। वहीं प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद एक महान नेता और भारत के पहले राष्ट्रपति थे। उनकी जीवनी हमें जीवन में सादगी के साथ सत्य और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश और समाज की उन्नति संभव है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार विश्वकसेन, सूरज देव सिंह, मिथलेश बेदिया, कंचन दास, राजन कुमार, अजित शर्मा, कंचन सोनी, अजित सिन्हा, गौरव कुमार साहू, सिद्धार्थ कुमार, सुजय कुमार, रूचि सिंह, प्रियंका पटेल, सीमा कुमारी, सुमन खलखो, चंचला कुमारी, काजल बनर्जी, नीतू सिंह, बबीता सिंह,प्रिया कुमारी, ललिता कुमारी, शबाना, सोनी सरिता सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।